जनसमस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन पूरी तरह तत्पर : जिला पदाधिकारी

By Gaurav Kabir

Published on: May 13, 2026

मधेपुरा:सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर तैयारियों का गहन निरीक्षण।जिला पदाधिकारी, मधेपुरा अभिषेक रंजन द्वारा आगामी 19-05-2026 को आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” के सफल संचालन एवं आवश्यक तैयारियों का जायजा

मधेपुरा:सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर तैयारियों का गहन निरीक्षण।जिला पदाधिकारी, मधेपुरा अभिषेक रंजन द्वारा आगामी 19-05-2026 को आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” के सफल संचालन एवं आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने हेतु पंचायत सरकार भवन भदौल बुधमा एवं पंचायत सरकार भवन सकरपुरा बैतोना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर स्थल पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के लिए बनाए जा रहे काउंटरों की तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में आने वाले आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें, ताकि शिविर का संचालन सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि “सहयोग शिविर” जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना तथा सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करें।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निष्पादन किया जाए तथा जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया जाए।

साथ ही शिविर स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, छाया, प्रतीक्षा व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह सहयोग शिविर ग्रामीण जनता एवं प्रशासन के बीच संवाद एवं समाधान का प्रभावी माध्यम बनेगा।

शिविर के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आमजनों को कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कर्मीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.