लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया मॉडल स्कूल का उद्घाटन, एसबीजेएस प्लस टू हाई स्कूल के छह कमरों में होगा संचालन

By Gaurav Kabir

Published on: 11 घंटे पहले

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसबीजेएस प्लस टू हाई स्कूल सहित राज्य के 551 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किया।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मॉडल स्कूल, जेईई-नीट की कराई जाएगी तैयारी, कौशल विकास पर रहेगा जोर

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसबीजेएस प्लस टू हाई स्कूल सहित राज्य के 551 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित, . बीईओ सागर कुमार चौधरी, एचएम अभिनंदन कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉडल स्कूलों के माध्यम से बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई और रोजगार के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 551 मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन के नाम से संचालित किए जाएंगे।


उदाकिशुनगंज में एसबीजेएस प्लस टू हाई स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने विद्यालय के एचएम अभिनंदन कुमार सहित 12 प्रशिक्षित शिक्षकों को पठन-पाठन की जिम्मेदारी सौंपी है। पहले चरण में प्रखंड के 40 मेधावी विद्यार्थियों का नामांकन किया गया है। भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण फिलहाल विद्यालय के छह कमरों में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू की गई है।


एचएम अभिनंदन कुमार ने बताया कि मॉडल स्कूल में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान और रोजगारपरक कौशल भी हासिल कर सकें।
मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष हरिलाल मंडल, सदस्य राजकुमार साह, अरविंद महतो, समाजसेवी संजय आजाद, शिक्षक कौशल कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. हरिदेव कुमार, सोना कुमार रेणु, शेखर सुमन, साजिद अली, कुमारी मधुश्री, प्रियंका कुमारी, श्रेया सुमन, डॉ. चंद्रहास चांद, मो. राशिक सहित कई शिक्षक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.