रक्तदान कर वीर शहीदों को अर्पित करें श्रद्धांजलि, तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर करें सहभागिता : कलेक्टर डॉ. सोनवणे

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

रक्तांजलि कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

रक्तांजलि एवं हरघर तिरंगा अभियान में व्यापक जनभागीदारी के लिए सामाजिक संगठनों के साथ बैठक

रक्तांजलि कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों के प्रति सच्ची श्रद्धा प्रकट करने के उद्देश्य से रक्तांजलि महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से इस महा रक्तदान शिविर में सक्रिय सहभागी बनने तथा रक्तदान कर वीर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के साथ ही सभी नागरिक अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले में जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और इसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सीते ने बताया कि रक्तांजलि महा रक्तदान शिविर का आयोजन जेएच कॉलेज में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के ब्लड बैंकों में प्रतिदिन रक्त की आवश्यकता की तुलना में उपलब्धता काफी कम रहती है। ऐसे में अधिक से अधिक नागरिक इस पुनीत अभियान से जुड़कर रक्तदान करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

➡️ 13 अगस्त को होंगी भव्य तिरंगा रैली

बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में बताया गया कि 13 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों एवं जनपद मुख्यालयों में तथा 14 अगस्त को सभी ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सभी नागरिकों से तिरंगा रैलियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में समाज की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैलियों को भव्य, गरिमामय एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाया जाए।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बैठक में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों एवं औद्योगिक इकाइयों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों की सक्रिय सहभागिता समाज में सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करती है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.