चौसा के युवक की मथुरा में मौत,क्रेन का फीता टूटने के कारण हुई मौत

चौसा फुलौत थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत अंतर्गत चंदा कबीर वार्ड 1 निवासी मो शहादत के 25 वर्षीय पुत्र मो इमरोज की मौत यूपी के मथुरा में मंगलवार की रात होडिंग लगाते समय क्रेन का फीता टूट जाने के कारण हो गई जानकारी के अनुसार मो इमरोज मथुरा में एक निजी कंपनी में रहकर मजदूरी करते थे मंगलवार की रात करीब 11 बजे होडिंग लगा रहे थे!
अचानक क्रेन का फीता टूट गया जिससे लोहे का बना ढांचा ऊपर गिर गया जिससे कि मौके पर ही मौत हो गई यूपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
उसके बाद शव को पैतृक घर चंदा एंबुलेंस द्वारा लाया जाएगा जहां उसे सुपुर्दे खाक किया जाएगा मृतक अपने पीछे पत्नी दो पुत्र माता पिता सहित भरा पूरा परिवार को छोड़ कर चले गए मृत्यु की खबर मिलते ही पिता छोटे भाई अन्य लोग घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं इधर परिजनों का रो रो कर बार बार बेहोश हो रहे हैं।







No comments yet. Be the first to comment!