आंधी-बारिश से पेड़ गिरने से यातायात ठप, बिजली आपूर्ति बाधित

By Gaurav Kabir

Published on: May 5, 2026

आंधी-बारिश से पेड़ गिरने से यातायात ठप, बिजली आपूर्ति बाधित निर्मली:देर रात आए भीषण आंधी-तूफान ने निर्मली सहित आसपास के इलाकों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवा के कारण कई पेड़ सड़क पर

आंधी-बारिश से पेड़ गिरने से यातायात ठप, बिजली आपूर्ति बाधित

निर्मली:देर रात आए भीषण आंधी-तूफान ने निर्मली सहित आसपास के इलाकों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवा के कारण कई पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा। हालांकि मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे पर राहत जरूर देखने को मिली।

रात में अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह तक स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सड़कों से पेड़ हटाकर आवागमन बहाल किया गया। उधर, आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। निर्मली विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े कई फीडरों में तकनीकी खराबी आने के कारण घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

इससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी और दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए।भारी बारिश से जहां एक ओर आम जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हुई। किसानों ने इसे फसलों के लिए लाभकारी बताया।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.