मधेपुरा उदाकिशुनगंज:खराब सड़क पर जलजमाव,कोयला लदा ठेला पलटा,चालक घायल

By Gaurav Kabir

Published on: May 6, 2026

मधेपुरा उदाकिशुनगंज:खराब सड़क पर जलजमाव,कोयला लदा ठेला पलटा,चालक घायल मधेपुरा:उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में बदहाल सड़क ने एक बार फिर अपना कहर ढाया है।मुख्य बाजार बैंक चौक से कॉलेज चौक जाने वाली सड़क पर बने

मधेपुरा उदाकिशुनगंज:खराब सड़क पर जलजमाव,कोयला लदा ठेला पलटा,चालक घायल

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में बदहाल सड़क ने एक बार फिर अपना कहर ढाया है।मुख्य बाजार बैंक चौक से कॉलेज चौक जाने वाली सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक कोयला लदा ठेला पलट गया, जिससे चालक घायल हो गया।हादसा उस समय हुआ जब लोनियाचक निवासी सियाराम राम अपना कोयला लदा ठेला लेकर बैंक चौक से कॉलेज चौक की ओर जा रहे थे।सड़क पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढे का अंदाजा न लगा पाने के कारण ठेला असंतुलित होकर पलट गया।हादसे में सियाराम राम को हल्की चोटें आई हैं,उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क पिछले काफी समय से बदहाल है।बिना बारिश के भी गड्ढों में पानी भरा रहता है, जिससे चालकों को गड्ढों का पता नहीं चल पाता और आए दिन हादसे होते रहते हैं।साइकिल, मोटरसाइकिल और ठेला जैसे छोटे वाहन अक्सर इन गड्ढों में फंसकर पलट जाते हैं।

इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय निवासी अजय शर्मा,समाजसेवी गौरव कबीर और रवि रॉय ने बताया कि सड़क की बदहाली के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

यह सड़क उदाकिशुनगंज की एक प्रमुख सड़क है और इस पर रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाली के कारण न केवल वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, बल्कि पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतें आ रही हैं।

बारिश के मौसम में यह सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है।इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है।बार-बार शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत न कराना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।

यह सवाल उठता है कि आखिर कब तक लोग इस बदहाल सड़क के कारण हादसों का शिकार होते रहेंगे?स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।उन्होंने यह भी मांग की है कि सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए ताकि यह सड़क लंबे समय तक टिक सके।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.