मधेपुरा:घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप

By Gaurav Kabir

Published on: May 5, 2026

घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप मधेपुरा:उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के डोहटबाड़ी मुहल्ले के दीपक यादव की पत्नी रंजन देवी ने घर में घुस कर मारपीट, लूटपाट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते

घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के डोहटबाड़ी मुहल्ले के दीपक यादव की पत्नी रंजन देवी ने घर में घुस कर मारपीट, लूटपाट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद अग्रतर कार्रवाई की जायेगी। घटनाक्रम एक मई का बताया गया है। आरोप है कि राजा कुमार और उसके पिता  विद्यानंद यादव ने बुरी नियत से उनके घर में घुसकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध जताने पर महिला के साथ मारपीट की गई। महिला का कहना है कि उनके साथ अभद्रता की गई। वहीं घर में लूटपाट मचाया गया। महिला ने बताया कि जब उनकी बेटी लक्ष्मी कुमारी बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने महिला के गले से करीब 70 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली और जान से मारने व दोबारा ऐसी घटना करने की धमकी देते हुए फरार हो गए।आवेदिका के अनुसार, घटना के समय उनके पति बाहर मजदूरी के सिलसिले में गए हुए थे। वह फोन पर उनसे बात कर रही थीं। उन्होंने यह भी बताया है कि आरोपितों द्वारा पूर्व में भी प्रताड़ित किया जाता रहा है।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.