एक ने लूट का तो दूसरे ने अपहरण का दिया आवेदन,जांच में जुटी पुलिस

By Gaurav Kabir

Published on: May 6, 2026

एक ने लूट का तो दूसरे ने अपहरण का दिया आवेदन, जांच में जुटी पुलिस मधेपुरा उदाकिशुनगंज में बुधवार को विभिन्न पहलुओं को लेकर विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष के माधव कुमार ने लूट का

एक ने लूट का तो दूसरे ने अपहरण का दिया आवेदन, जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा उदाकिशुनगंज में बुधवार को विभिन्न पहलुओं को लेकर विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष के माधव कुमार ने लूट का तो दूसरे पक्ष के सुशील कुमार ने अपहरण को लेकर थाना में आवेदन दिया। मामला एक पक्ष के साथ मारपीट से जुड़ा हुआ है।

थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। दोनों आवेदन की जांच की जा रही है। जांच बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नगर परिषद  क्षेत्र के वार्ड संख्या चार निवासी माधव कुमार ने शिकायत आवेदन में मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। शिकायत आवेदन में माधव ने बताया है कि छह मई  को 10 बजे दिन में होटल मटन हांडी दुकान  के आगे से अपने साथी के साथ पिता से मिलने जा रहा था।

बिहारीगंज थाना क्षेत्र गोरपार निवासी वरुण कुमार ने अचानक उसे रोककर गले से आठ आना का सोना का चकती मारपीट कर हथियार दिखाकर छिन लिया ।आरोप है कि आरोपित गला में गमछा लपेटकर जंगल की ओर ले जाने लगा।वरूण ने दुर्गा यादव को सूचना दिया कि उसे पकड़ो। जान से मार देना है। जहां उसका वॉडीगार्ड इतना सुनते ही अपने बंदूक के कुंडा से मारकर घायल कर दिया और  जेब में रखे 47 सौ रुपया  छीन लिया। इसमें पांच – छह  अज्ञात लोगों ने घेरकर उनके पिताजी के सामने पिटाई की।होहल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे । उसके बाद आरोपितों के चंगुल से निकाल कर उसके पिता इलाज के लिए पीएचसी ले गए। आरोप लगाया गया है कि आरोपित हंडी मटन की आड़ में स्मैक का कारोबार करते हैं।

दूसरी ओर बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गोरपार गांव वार्ड संख्या 11 के सुशील कुमार ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि 6 मई को 10 बजे दिन में वह अपने घर से उदाकिशुनगंज बाजार अपने नीजी काम से आ रहा था।

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के एसबीजेएस हाई स्कूल मैदान के समीप पूर्व से दो बाईक से चार आदमी खड़ा था। चारों आदमी द्वारा उसे रूकने का इशारा किया। रूकने आरोपितों ने चारों तरफ से घेर कर उसे पकड़ लिया।

उसमें रजनीकांत ठाकुर और उनके पुत्र माधव कुमार को पहचान करने की बात कही है। आरोप है कि आरोपितों ने पांच दिन पहले 50 हजार रूपया की रंगदारी की मांग की थी। जहां उसने रूपया नहीं होने की बात बताया। उसके बाद आरोपित उनकी हत्या करने के लिए हथियार का भय दिखाकर अपहरण कर बाईक पर लेकर भागने लगे। वह डर से चीखने चिल्लाने लगा। लोगों से बचाने के लिए आवाज लगाते रहे।

बैंक चौक से कालेज चौक जाने वाले बायपास सड़क में चंपारण हंडी दुकान के संचालक ने उसकी जान बचाई। उसके बाद आरोपित दुकान संचालक को जान से मारने की धमकी दी। वहीं दुकान के गल्ले से रूपया लूटने का आरोप लगाया। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। यह कहा गया सीसीटीवी फुटेज से सबकुछ साफ हो जाएगा।थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.