11 मई 2026 को समाहरणालय, मधेपुरा स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित कुल 52 आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने सभी आवेदनों एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किया जाएगा, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, सुशासन एवं जवाबदेह प्रशासन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।जनसुनवाई जैसी व्यवस्थाएं प्रशासन एवं आमजन के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं।
जिला प्रशासन, मधेपुरा द्वारा नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण एवं जनसहभागिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।







No comments yet. Be the first to comment!