वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

By Gaurav Kabir

Published on: June 17, 2026

सिवनी कलेक्टर नेहा मीना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मनोज लारोकर के निर्देशन एवं प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ईशा बाल्मिक के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अंतर्गत हब फॉर एंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन

सिवनी कलेक्टर नेहा मीना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मनोज लारोकर के निर्देशन एवं प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ईशा बाल्मिक के मार्गदर्शन में

मिशन शक्ति अंतर्गत हब फॉर एंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन योजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 15/6/2026 को वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।आज के कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनी अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश श्री बलवीर सिंह धाकड़ एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमति अर्चना यादव द्वारा कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, महिला हेल्पलाइन- 181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध कानूनी एवं परामर्श सहायता के संबंध में बताया गया।शिविर में प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी महिलाओं एवं पुरुषों सहित वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ एवं उपस्थितजनों ने समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.