मधुबनी :संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर बैठक आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: 3 घंटे पहले

मधुबनी:जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु पूर्व तैयारियों की अद्यतन समीक्षा के लिए अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), संतोष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला आपदा प्रबंधन शाखा में किया गया।

मधुबनी 19 जून 2026

जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु पूर्व तैयारियों की अद्यतन समीक्षा के लिए अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), संतोष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला आपदा प्रबंधन शाखा में किया गया।


बैठक में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) के वरिष्ठ सलाहकार श्री जीवन कुमार द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में उन्होंने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (District Emergency Operation Centre) का भ्रमण कर उपलब्ध संसाधनों, संचार व्यवस्था एवं आपदा प्रतिक्रिया तंत्र का अवलोकन किया।


बैठक के दौरान बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान, तटबंधों की सुरक्षा, सामुदायिक आधारित आपदा प्रबंधन योजना, निकासी एवं पुनर्वास व्यवस्था, राहत सामग्री की उपलब्धता, सामुदायिक रसोई, पेयजल एवं स्वच्छता (WASH), पशु आश्रय स्थलों की पहचान, स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी, जन जागरूकता और क्षमतावर्द्धन तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सिविल सर्जन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO) सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा अपने-अपने विभागों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की।


अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) ने सभी संबंधित विभागों को बाढ़ पूर्व तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में सिविल सर्जन, हरेंद्र कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), ललिता कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO), परिमल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर ’06276-222576 पर भी ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.