डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,तारडीह डिग्री कॉलेज संचालन की तैयारियों की समीक्षा, आधारभूत संरचना एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: 56 मिनट पहले

दरभंगा 20 जून 2025:- जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज तारडीह प्रखंड अंतर्गत प्लस टू पीएम श्री एसी उच्च विद्यालय, कुर्सों का भी निरीक्षण किया,जहाँ डिग्री कॉलेज संचालन किया जाना है। उन्होंने विद्यालय परिसर के भवनों के रंग-रोगन, साफ-सफाई तथा चाहरदीवारी निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारी को सभा कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

दरभंगा 20 जून 2025:- जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज तारडीह प्रखंड अंतर्गत प्लस टू पीएम श्री एसी उच्च विद्यालय, कुर्सों का भी निरीक्षण किया,जहाँ डिग्री कॉलेज संचालन किया जाना है।
उन्होंने विद्यालय परिसर के भवनों के रंग-रोगन, साफ-सफाई तथा चाहरदीवारी निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारी को सभा कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर कुर्सो मचैता पंचायत में ही अंचलधिकारी को प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित संवेदक को निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में आधारभूत और आवश्यक व्यवस्थाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करे जिससे प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय संचालन किया जाना है। उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से महाविद्यालय में पठन पाठन का कार्य शुभारंभ होगा।
जिलाधिकारी ने विद्यालय का डिग्री कॉलेज नाम लिखवाने का निर्देश दिया।


विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के हित एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है । इसके लिए विद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया,ताकि डिग्री कॉलेज संचालन की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाई जा सके।


इस अवसर पर डीसीएलआर बेनीपुर अविनाश सिंह, अंचलाधिकारी तारडीह दिलीप कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.