70वीं बीपीएससी परीक्षा में सासाराम के आशीष कुमार का जलवा, सेल्फ स्टडी से हासिल की 469वीं रैंक, बनेंगे डीएसपी

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

सासाराम के खिलनगंज निवासी आशीष कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 469वीं रैंक हासिल कर डीएसपी का पद प्राप्त किया है। जानिए कैसे सीतामढ़ी में निबंधन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत आशीष ने बिना कोचिंग के यह सफलता पाई।

सासाराम (रोहतास): बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं और इसमें सासाराम के होनहार लाल आशीष कुमार ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। शहर के खिलनगंज निवासी काशी प्रसाद के पुत्र आशीष कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा (70th BPSC Exam) में 469वीं रैंक प्राप्त कर सीधे डीएसपी (DSP) का पद हासिल किया है।

नौकरी के साथ सेल्फ स्टडी कर पाई मंजिल

आशीष की इस सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इस कठिन परीक्षा को पास करने के लिए किसी महंगी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। आशीष कुमार वर्तमान में सीतामढ़ी जिले के पिपरी में निबंधन पदाधिकारी (Registration Officer) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नौकरी की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने समय निकाला और केवल ‘सेल्फ स्टडी’ (Self Study) के दम पर बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता का परचम लहराया।

परिवार और खिलनगंज में जश्न का माहौल

आशीष के डीएसपी बनने की खबर जैसे ही सासाराम के खिलनगंज स्थित उनके आवास पर पहुंची, परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके पिता काशी प्रसाद और अन्य परिजनों को आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार लगातार बधाइयां दे रहे हैं। आशीष ने यह साबित कर दिया है कि अगर दृढ़ इच्छाशक्ति और सही रणनीति हो, तो नौकरी के साथ भी सेल्फ स्टडी के माध्यम से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अन्य युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.