पाली, 21 जून।
जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग एवं नगर निगम पाली के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मुख्यालय के लाखोटिया उद्यान में 12 विश्व योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रभारी मंत्री झाबर सिंह की मौजूदगी में प्रातः योग किया। योग दिवस की थीम योग फ़ॉर हेल्दी ऐज रही। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत व प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस अवसर पर कहा कि योग करने से तन और मन स्वस्थ रहता है सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिये साथ ही इसके महत्व पर बल दिया।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ बजरंगलाल शर्मा व उपनिदेशक शिवकुमार ने बताया कि इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं व आसनों के माध्यम से योग करवाया जो योग के कामन प्रोटोकाल के अनुसार किया गया। इस अवसर पर बडे, बजुर्ग, बच्चे, महिलाओं ने भी योग किया। *जिले में ब्लाक व ग्राम स्तर पर व अन्य स्थानों धार्मिक व पर्यटन स्थलों व अन्य स्थानों पर भी हुआ योगाभ्यास का आयोजन* जिले में पर्यटन व धार्मिक स्थलों रणकपुर, ओम आश्रम जाडन, जवाई आदि पर भी योग दिवस का आयोजन किया गया।
साथ ही ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर, आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा चिन्हित धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर प्रातः 6:00 से 8:00 बजे जिसमें 6:30 से 7:00 बजे तक तत्पश्चात 7:00 से 7:45 तक आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास कर योग दिवस का आयोजन किया गया। योग दिवस पर नशा मुक्त भारत अभियान व योग भी वोट भी के लिये हस्ताक्षर भी किये गए साथ ही सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने सेल्फी ली।
इस मौके पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी, एसडीएम विमलेन्द्र राणावत, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र रज्जाक अली, आयुक्त नगर निगम नवीन भारद्वाज, सीएमएचओ डा. विकास मारवाल, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित, सभी जिला स्तरीय अधिकारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक व सुनील भंडारी, तिलोक चौधरी, राकेश पंवार, पुखराज पटेल, सोहनलाल भाटी मौजूद रहे।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डा. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शहर की सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं ने विभिन्न सामाजिक भामाशाहों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संगठनों ने भी सहयोग किया।
योगाभ्यास का संचालन कवयित्री तृप्ति पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर सरस डेयरी ने छाछ व अन्य ने भी पेय व अन्य की व्यवस्था की। अन्य संगठनों ने भी योग दिवस आयोजन में योगदान दिया।
Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan Joraram Kumawat DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan DOIT&C Pali Police Chief Medical and Health Officer, Pali – Raj.







No comments yet. Be the first to comment!