अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

भागलपुर, 21 जून 2026.12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भागलपुर, 21 जून 2026.12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) श्री राकेश रंजन, जिला योजना पदाधिकारी श्री मोनू कुमार, कोषागार पदाधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सहित जिले के अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित जिले के विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि योग का विकास, अनुसंधान एवं इसकी समृद्ध परंपरा भारत की देन है। आज पूरी दुनिया भारतीय योग पद्धति के महत्व को स्वीकार कर रही है और इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रही है।
उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को लचीला (फ्लैक्सिबल) बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन को भी स्वस्थ एवं संतुलित बनाता है। जब मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं, तभी व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। चाहे व्यवसाय हो, कार्यालय का कार्य हो अथवा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन, हर क्षेत्र में सफलता के लिए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने कहा कि योग हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।
उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी ऊर्जा एवं कार्यक्षमता का एक प्रमुख कारण नियमित योगाभ्यास है। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि खेलकूद भी स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, लेकिन कई खेलों में शरीर के कुछ विशेष अंगों या मांसपेशियों का ही अधिक उपयोग होता है। इसके विपरीत योग संपूर्ण शरीर को सक्रिय करता है तथा शरीर के आंतरिक अंगों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखा गया तथा सभी ने नियमित रूप से योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Dr Nawal Kishor
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
DM & Collector, Banka

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.