श्योपुर-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज इंडियन एयरफोर्स के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं। राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल भी कूनो पहुंचे तथा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की।
इस अवसर पर कूनो नेशनल पार्क स्थित हेलीपैड पर मध्यप्रदेश शासन की ओर से नामित किए गए मिनिस्टर इन वेटिंग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला द्वारा आगवनी करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, प्रमुख सचिव वन श्री संदीप यादव , पीसीसीफ श्री शुभरंजन सेन, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा भी उनकी आगवनी करते हुए स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कूनो नेशनल पार्क पहुंचने पर प्रशासन की ओर से भव्य एवं गरिमामय आगवानी की गई तथा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कूनो नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करेंगी तथा भारत में चीतों के पुनर्स्थापन की इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगी।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur







No comments yet. Be the first to comment!