आज दिनांक 21 जून 2026 को 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में आज योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम समन्वयक सह जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री बालकृष्ण चौधरी, जिला सामुदायिक उत्तप्रेरक श्री अभिषेक कुमार, कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन श्री अभिनव झा, अस्पताल प्रबंधक सदर अस्पताल श्री अभिनव आनंद, देसी चिकित्सा पदाधिकारी मो. समीम,इमरजेंसी स्टाफ, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, नर्सिंग स्टाफ, JMD के गार्ड और गार्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
योग प्रशिक्षक श्री बालकृष्ण चौधरी जी के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योग करने से तनाव कम होता है तथा शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान बना रहता है।
योगा प्रशिक्षक ने सभी कर्मचारियों एवं आम लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
अंत में अस्पताल प्रबंधन के द्वारा योग प्रशिक्षक को पारम्परिक पाग और दोपट्टा से सम्मानित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department







No comments yet. Be the first to comment!