समाहरणालय पूर्णिया,
दिनांक 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में पूर्णिया जिला मुख्यालय स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर छात्रावास परिसर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राओं तथा पदाधिकारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) निर्धारित की गई है।
इस थीम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा योग के माध्यम से उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान की प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार द्वारा योग कार्यक्रम में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं तथा नागरिकों को योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है।योग मानव जीवन को स्वस्थ,संतुलित एवं सकारात्मक बनाने का एक प्रभावी साधन है।
नियमित योगाभ्यास से तनाव, चिंता,अवसाद एवं जीवनशैली से संबंधित विभिन्न रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन, बुद्धि एवं आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित कर व्यक्ति के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करें।
उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सुजय सिंह, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सह विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा श्री राज कुमार गुप्ता,वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी श्री रविशंकर झा, निदेशक डीआरडीए श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप
सरकार,सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मीगण, चिकित्सक, योग प्रशिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar






No comments yet. Be the first to comment!