दरभंगा न्यूज़: 230 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह-सह-पारण परेड शानदार ढंग से संपन्न

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

दरभंगा पुलिस केंद्र में नवादा जिला बल के 230 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह और पारण परेड 23 जून 2026 को संपन्न हुआ। मिथिला क्षेत्र के डीआईजी और डीएम-एसएसपी रहे मौजूद। जानें समारोह की प्रमुख बातें।

दरभंगा: बिहार पुलिस को और मजबूत और चुस्त बनाने की दिशा में एक और कदम पूरा हो गया है। दरभंगा जिला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 230 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह-सह-पारण परेड आज (23 जून 2026) को पुलिस केंद्र, दरभंगा स्थित परेड ग्राउंड में भव्य तरीके से संपन्न कराया गया।

नवादा जिला बल के लिए हुआ था चयन

​वर्ष 2025 में नवादा जिला बल में नियुक्त हुए इन कुल 230 प्रशिक्षु सिपाहियों का बुनियादी प्रशिक्षण दरभंगा जिले में जुलाई 2025 से चल रहा था। तय मानकों के अनुरूप इनका विधिवत प्रशिक्षण सत्र पूरा होने के बाद प्रचार्य-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), दरभंगा के सफल निर्देशन में यह पारण परेड आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि एवं वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति

​इस गौरवशाली समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), मिथिला क्षेत्र, दरभंगा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जिले के कई अन्य शीर्ष पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • ​जिला पदाधिकारी (DM), दरभंगा
  • ​वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), दरभंगा
  • ​नगर पुलिस अधीक्षक (City SP), दरभंगा
  • ​ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (Rural SP), दरभंगा

​सभी वरीय पदाधिकारियों ने प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित करते हुए कर्तव्य निर्वहन में उचित मार्गदर्शन दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अनुशासन और समर्पण की हुई सराहना

​समारोह के दौरान मुख्य अतिथि (DIG) द्वारा पारण परेड का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा प्रदर्शित उच्च स्तर के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन की जमकर सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कठिन प्रशिक्षण से गुज़रे हैं सिपाही

​प्रतिनियुक्त अनुदेशकों द्वारा इन प्रशिक्षुओं को एक कुशल पुलिसकर्मी बनने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिए गए हैं:

  • ​ड्रील, परेड और सलामी
  • ​शस्त्र (हथियार) संचालन
  • ​दंगा नियंत्रण (Riot Control)
  • ​यातायात प्रबंधन (Traffic Management)
  • ​कानून व्यवस्था संधारण हेतु बुनियादी नियम एवं कानून

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाही हुए सम्मानित

​पारण-परेड के दौरान सभी अनुदेशकों सहित पूरे प्रशिक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सिपाहियों की सूची निम्न प्रकार है:

पद / उपलब्धिसिपाही का नामसिपाही नंबर
प्रथम परेड कमांडरशुभम कुमार1912
द्वितीय परेड कमांडरहर्षवर्धन कुमार1558
प्रथम प्लाटुन कमांडरसतीश कुमार1508
द्वितीय प्लाटुन कमांडरकौशल कुमार1490
तृतीय प्लाटुन कमांडरप्रीतम कुमार शर्मा1632
चतुर्थ प्लाटुन कमांडरपिंकेश कुमार1679
पंचम प्लाटुन कमांडरमनीष कुमार1770
छठा प्लाटुन कमांडरगुड्डू कुमार1691
सप्तमी प्लाटुन कमांडररामकेश्वर कुमार1878
अष्टम प्लाटुन कमांडरजयन्त कुमार1825
निशान टोली कमाण्डरराहुल कुमार1874
बेस्ट अनुशासन (संपूर्ण प्रशिक्षण)सकिन्दर कुमार1651
उत्कृष्ट (आंतरिक/बाह्य विषय परीक्षा)उपदेश कुमार1569
बैंड कमांडरनीरज कुमार21

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.