मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी शुद्धता, पारदर्शिता तथा विश्वसनीयता सुनिश्चित करना निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी शुद्धता, पारदर्शिता तथा विश्वसनीयता सुनिश्चित करना निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। इस कार्य में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी बीएलओ पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

यह बात डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बुधवार को टोहाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कही।

डीसी डा. विवेक भारती ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुलां, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना, अमानी सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने टोहाना लघु सचिवालय में स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा वहां तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान डीसी डा. विवेक भारती ने अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं बूथ लेवल अधिकारियों के साथ अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करे कि मतदाता सूची का प्रत्येक विवरण सही, नवीन और त्रुटिरहित हो।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.