कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

सिंगरौली, 24 जून 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहन परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

सिंगरौली, 24 जून 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहन परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर ने वेयरहाउस में निर्धारित प्रक्रिया के तहत विधिवत प्रवेश कर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव पाण्डेय सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.