मधेपुरा । दैनिक अखबार मीडिया दस्तक के ऑनर एवं वरदान न्यूज के वरीय संपादक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को पर्यावरण संरक्षण, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘प्राइड ऑफ इंडिया-2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें 28 जून 2026 को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित मनवापुल मैरिज गार्डन में आयोजित पर्यावरण महाकुंभ (सीजन-2) के दौरान निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया। धर्मेंद्र कुमार मिश्रा वर्तमान में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार के पूर्व प्रदेश सचिव होने के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी हैं। इससे पूर्व भी उन्हें दिल्ली, नेपाल सहित विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता और पर्यावरण संरक्षण का समन्वय समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब पत्रकार पर्यावरण संबंधी मुद्दों को मुख्यधारा की खबरों में स्थान देता है, तो वह केवल सूचना का प्रसार नहीं करता, बल्कि जन-जागरूकता बढ़ाने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरित, स्वच्छ एवं जीवनदायी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनाडा से आए कुलदीप सिंह ढालीवाल थे, जबकि अध्यक्षता सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने की।
विशिष्ट अतिथियों में सिद्धि जोहरी (मिस यूनिवर्स, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल), बीना शर्मा (सांसद, बीरगंज, नेपाल), गरिमा देवी सिकारिया (महापौर, बेतिया नगर निगम), गिरिधर राजू (समाजसेवी, बेंगलुरु) तथा अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मेरी एडलीन ने किया, जबकि आयोजन डॉ. नीरज गुप्ता एवं डॉ. पूजा गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. एहसान अहमद, डॉ. रागिनी पाण्डेय, समीर पाण्डेय, कृपा शंकर राय सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को इस सम्मान से सम्मानित किए जाने पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सी.के. झा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूजा मिश्रा, कोशी प्रभारी अध्यक्ष डॉ. सुलेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, रजनीकांत ठाकुर, गौरव कबीर,कन्हैया महाराज, पुष्पम कुमार, संजीव कश्यप, विकास कुमार, राहुल कुमार, विकास अकेला सहित अनेक पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।







No comments yet. Be the first to comment!