मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की समीक्षा,शासन की सेवाओं, योजनाओं तथा संस्थाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाएं

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत लोगों से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का समाधान संतुष्टिपूर्वक कराएं। उन्होंने कहा है कि लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।

मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत लोगों से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का समाधान संतुष्टिपूर्वक कराएं। उन्होंने कहा है कि लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। इसके अलावा खराब ट्रासफार्मरों, हैण्डपंपों तथा 108 एम्बुलेंस सेवा, विद्यालयों से ड्राप आउट बच्चों से संबंधित शिकायतों का भी सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराएं।

मुख्य सचिव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के क्रियान्वयन के लिए शासन ने लगभग 50 बिन्दु तय किए हैं। इन बिन्दुओं पर भी प्राथमिकता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। उक्त निर्देश आज मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी कमिश्नरों एवं कलेक्टरों को दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री प्रबुद्ध नागरिकों, उद्यमियों से संवाद करेंगे। संस्थाओं का निरीक्षण एवं अभियान की समीक्षा करेंगे।

उन्होनंे कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में संभाग आयुक्त एवं कलेक्टरों की अति महत्वपूर्ण भूमिका है। संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले क्षेत्र का भ्रमण करेंगे तथा लंबित प्रकरणों और शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित कराएंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव द्वारा 07 अगस्त को प्रदेश में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की समीक्षा की गई।

वीडियो कान्फ्रेंसिग में प्रदेश के विभिन्न जिलों के संभाग आयुक्त एवं कलेक्टरों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को और अधिक कारगर और प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, डीएफओ कूनो श्री आर थिरूकुराल, सामान्य श्री केएस रंधा, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य एवं श्री शिवलाल शाक्य आदि अधिकारी उपस्थित थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.