विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उपायुक्त ने पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का दिया सख्त निर्देश

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त श्री रवि आनंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट, झारखंड में मिशन के प्राथमिक कार्य, मिशन के विभिन्न प्रावधानों एवं संबंधित धाराओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही SNA-SPARSH से संबंधित प्रक्रिया एवं प्रावधानों तथा मनरेगा एवं विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के बीच अंतर के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में योजना के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने, कार्यों के पारदर्शी निष्पादन एवं संबंधित प्रक्रियाओं के उचित अनुपालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई। प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना है, ताकि योजना का क्रियान्वयन सभी स्तरों पर निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री रवि आनंद ने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसी भी मजदूर को कर्मचारी अथवा संबंधित पदाधिकारी की लापरवाही के कारण कार्य से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि मजदूरों से संबंधित शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में उसका गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी एवं मिशन के प्रावधानों को अच्छी तरह समझते हुए प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षकों द्वारा दी गई जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री प्रदीप कुमार, सहायक परियोजना पदाधिकारी; श्री रूपेश कुमार, कनीय अभियंता; श्री अभिषेक सिंह, कंप्यूटर सहायक एवं श्री मार्गुण आलम, MIS सहायक द्वारा संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, इटखोरी श्री सोमनाथ बांकीरा, जिला परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के बीपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत योजना से संबंधित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand Hemant Soren

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.