फसल लूटने व पेड़ों की कटाई को लेकर थाना में दिया आवेदन

By Gaurav Kabir

Published on: May 5, 2026

फसल लूटने व पेड़ों की कटाई को लेकर थाना में दिया आवेदन मधेपुरा :उदकिशुनगंज थाना क्षेत्र के खाड़ा पंचायत अंतर्गत खाड़ा चकला बासा वार्ड संख्या तीन के एक बुजुर्ग किसान ने थाना में आवेदन देकर फसल लूटने और पेड़ों की कटाई करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत आवेदन दिया है। किसान कामेश्वर ठाकुर

फसल लूटने व पेड़ों की कटाई को लेकर थाना में दिया आवेदन

मधेपुरा :उदकिशुनगंज थाना क्षेत्र के खाड़ा पंचायत अंतर्गत खाड़ा चकला बासा वार्ड संख्या तीन के एक बुजुर्ग किसान ने थाना में आवेदन देकर फसल लूटने और पेड़ों की कटाई करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत आवेदन दिया है।

किसान कामेश्वर ठाकुर ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।यह घटना 4 मई की सुबह करीब 6:00 बजे की बताईं गईं है। आरोप है कि गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने खेत में लगी फसल लूट लिए और पेड़ों को काटकर तहस नहस कर दिया।

आरोपितों में में रानो देवी, बबलू ठाकुर, शिवनंदन मेहता, गुड़िया देवी, अनिरुद्ध मेहता और अंकुश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा पांच से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

आरोप है कि लोगों के साथ लाठी, डंडा, दबिया और लोहे की रॉड जैसे घातक हथियारों से लैस होकर उनके खेत पर पहुँचे। आरोपियों ने खेत में लगी मकई की फसल काट कर लूट ली।

इसके अलावा, खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए पोल और तार को उखाड़ दिया गया तथा आम एवं महोगनी के कीमती वृक्षों को भी काटकर गिरा दिया गया।

आवेदन में बताया गया है कि जब पीड़ित और उनके परिवार ने इस कार्रवाई का विरोध किया, तो हमलावरों ने अभद्र गालियाँ देते हुए जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।बीच-बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी के साथ भी मारपीट और अश्लील हरकत की गई।

आरोप है कि हमलावरों ने महिला के गले में साड़ी लपेटकर जमीन पर घसीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़ित कामेश्वर ठाकुर ने बताया कि उक्त जमीन उन्होंने साल 2015 में खरीद की थी। जिसका कागजात उसके पास मौजूद हैं।

उन्होंने यह भी शिकायत की है कि इस विवाद को लेकर पहले भी दो बार सनहा दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई जाँच-पड़ताल नहीं की गई है।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.