Bihar Teacher Vacancy: बिहार में 1 लाख शिक्षकों की होगी बंपर बहाली! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, जानें नई ट्रांसफर पॉलिसी

By Gaurav Kabir

Published on: May 22, 2026

​पटना: बिहार के युवाओं और शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में शिक्षा विभाग (Education Department) की एक उच्चस्तरीय समीक्षा

पटना: बिहार के युवाओं और शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में शिक्षा विभाग (Education Department) की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, शिक्षकों की नई बहाली और ट्रांसफर पॉलिसी (Teacher Transfer Policy) को लेकर कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

​मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। आइए जानते हैं इस बैठक के 4 सबसे बड़े फैसले:

1. 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी नियुक्ति (Bihar Shikshak Bharti)

​शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सबसे बड़ी घोषणा यह है कि सरकार अगले 5 वर्षों में 1 लाख नए शिक्षकों की बहाली करने जा रही है।

  • हर साल 20 हजार पद: इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष कम से कम 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
  • जुलाई में आएगा विज्ञापन: अभ्यर्थियों को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि हर साल जुलाई महीने में बहाली (Teacher Recruitment) का विज्ञापन आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा।

2. नई और पारदर्शी शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी (Teacher Transfer Policy Bihar)

​शिक्षकों के तबादले को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने एक सुगम और पारदर्शी नीति बनाने का निर्देश दिया है:

  • महिला शिक्षकों के लिए: महिला शिक्षकों का स्थानांतरण जहाँ तक संभव हो, उनके गृह जिले के अपने प्रखंड के गृह पंचायत के बिल्कुल बगल वाली पंचायत में किया जाएगा।
  • पुरुष शिक्षकों के लिए: पुरुष शिक्षकों का तबादला उनके गृह जिले के गृह प्रखंड के बगल वाले प्रखंड में किया जाएगा।

3. ‘जीविका’ के माध्यम से मिलेगी स्कूल ड्रेस

​सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की पोशाक (School Uniform) को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब राज्य के सभी विद्यालयों में बच्चों को पोशाक की आपूर्ति ‘जीविका’ (Jeevika Bihar) के माध्यम से की जाएगी।

  • क्या होगा फायदा? इससे न सिर्फ बच्चों को समय पर अच्छी क्वालिटी की ड्रेस मिलेगी, बल्कि राज्य की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और ‘महिला स्वावलंबन’ को भी मजबूती मिलेगी।
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.