घरेलु गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान,लंबी कतारों में लगने के वावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर

By Gaurav Kabir

Published on: May 6, 2026

घरेलु गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान,लंबी कतारों में लगने के वावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर मधेपुरा:उदाकिशुनगंज सहित अनुमंडल के विभिन्न हिस्सों में घरेलु गैस की किल्ल्त से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैँ।हालात ऐसे हो गए हैँ की सिलेंडर पाने के लिए सुबह में एजेंसी के बाहर लाइन लग रहे हैँ लेकिन शाम ढल

घरेलु गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान,लंबी कतारों में लगने के वावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर

दोपहर धुप में अपनी बारी का इंतज़ार करते उपभोक्ता

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज सहित अनुमंडल के विभिन्न हिस्सों में घरेलु गैस की किल्ल्त से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैँ।हालात ऐसे हो गए हैँ की सिलेंडर पाने के लिए सुबह में एजेंसी के बाहर लाइन लग रहे हैँ लेकिन शाम ढल जाने के पश्चात उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाता है।ऐसी स्थिति जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

उपभोक्ता सुबह जगकर एजेंसी का रुख करते हैँ।दिन भर धुप-बारिश, भूखे प्यासे लम्बी कतार में लगे रहते हैँ।लंबी दुरी तय करने पश्चात भी निराशा हाथ लगती है।

उपभोक्ता खाड़ा निवासी जीतेन्द्र पंडित,शिला देवी, रेखा देवी,रिंकी देवी, सीताराम कुमार आदि ने बताया कि होम डिलीवरी पूरी तरह से बंद हैं।वे सभी चार पांच दिनों से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैँ लेकिन उन्हें गैस उपलब्ध नहीं कराया गया।भीड़ इतनी है की ठीक से खड़ा हो पाना मुश्किल है।

सभी उपभोक्ता लम्बी दुरी तय कर गैस एजेंसी उदाकिशनगंज आते हैं।अपने बारी का इंतजार करते हैं और संध्या होने के पश्चात कह दिया जाता है कि आज गैस समाप्त हो गया है कल आईये।इस तरह से इन लोगों को एजेंसी का चक्कर कटवाया जाता है।

इन लोगों ने कहा की ओटीपी आने के पश्चात गैस डिलीवरी दिखा दिया जाता है। जबकि वह गैस उन्हें मिलती हीं नहीं है।

परेशान उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि स्थिति इस प्रकार की बनी रही तो विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे एवं आंदोलन करेंगे।

लाइन में लगे उपभोक्ता

उदाकिशुनगंज एच पी गैस एजेंसी संचालक ने कहा की तीन दिनों से सिलेंडर वाहन नहीं आया था।ओटीपी आने के पश्चात उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल जाता है।

कभी कभी टेक्निकल इशू के कारण डिलीवरी दिख जाता है या समय सीमा अधिक हो जाने के कारण। उन्होंने कहा की स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो जाएगी।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.