फिरौती के लिए अपराधियों ने किया युवकों का अपहरण,पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।फिरौती के लिए दो व्यक्तियों को अपहरण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृत को सकुशल बरामद करते हुए दो अभियुक्त को मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मधेपुरा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।जिले की पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण किए गए दो व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया है।वहीँ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।9 मई शनिवार को आवेदक रामदत मेहता उम्र करीब 45 वर्ष पिता स्व० अनुप मेहता मदनपुर वार्ड नं0-13 थाना-भर्राही जिला-मधेपुरा के द्वारा सदर थाना मधेपुरा पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया।
आवेदन में रामदत मेहता ने बताया की उनका पुत्र मनोहर कुमार एवं दामाद करण कुमार जो कि अपने घर से मधेपुरा मेडिकल कॉलेज दवाई एवं रिपोर्ट लाने के लिए आया था।दोनों व्यक्ति मेडिकल कॉलेज से दवाई एवं रिपोर्ट लेकर वापस घर जा रहे थे।तभी मधेपुरा कॉलेज चौक के निकट से अपहरण कर लिया गया है।
अपहरण के पश्चात अपहृत के ही मोबाईल से अपराधियों द्वारा फिरौती की मांग की जा रही थी।आवेदक रामदत्त मेहता के लिखित आवेदन के आधार पर मधेपुरा थाना कांड सं0-521/26, धारा-140(2)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के द्वारा उक्त मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए तत्क्षण अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधेपुरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया किया गया था।
गठित विशेष टीम के द्वारा त्वरित गति से कांड का अनुसंधान आसूचना संकलन तकनीकी साक्ष्य के आधार पर प्रारंभ करते हुए वादी के मोबाईल पर अभियुक्तों के द्वारा फिरौती की रकम पहुँचाने वालें स्थान पर पहुँचकर पुलिस के द्वारा घेराबंदी किया गया।
इसी क्रम में अभियुक्त के द्वारा अपहृत करण कुमार को साथ लेकर फिरौती की रकम लेने कॉलेज चौक स्थित सिटी कार्ट मॉल के निकट पहुँचा जहाँ पर पूर्व से घात लगाये छापामारी टीम के द्वारा घटना में संलिप्त अपराधकर्मी ज्योतिष कुमार पिता-पवन यादव सा०-भिरखी वार्ड नं0-21 थाना व जिला-मधेपुरा को गिरफतार करते हुए अपहृत करण कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया।
ज्योतिष कुमार के निशानदेही पर दूसरा अपहृत मनोहर कुमार को मधेपुरा किरण पब्लिक स्कुल के निकट एक चाय दुकान से बरामद करते हुए घटना में सलिप्त अपराधकर्मी सोनू कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता सुरेश यादव सा०-तुनियाही वार्ड नं0-05 थाना व जिला-मधेपुरा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधी सोनू कुमार पूर्व से लूट एवं शराब के कांड में जेल जा चुका है।गिरफतार अपराधी सोनू कुमार एवं ज्योतिष कुमार को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।सोनू कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
छापामारी टीम में सदर थानाध्यक्ष पु०नि० विमलेन्दु कुमार, पु०अ०नि० रितेश कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे।