नोखा/रोहतास: मेहनत और सच्ची लगन हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसे सच कर दिखाया है नोखा प्रखंड के बिसेनी खुर्द गांव के रहने वाले दीपक कुमार ने। दीपक ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता परचम लहराया है। इस सफलता के बाद उन्हें ग्रामीण विकास पदाधिकारी (Rural Development Officer) के पद पर चयनित किया गया है।
माता-पिता और गांव का नाम किया रोशन
दीपक कुमार, कमलेश प्रसाद और चंद्रकला देवी के सुपुत्र हैं। अपने बेटे की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर माता-पिता की छाती गर्व से चौड़ी हो गई है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले दीपक ने अपनी दिन-रात की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर यह सफलता अर्जित की है।
गांव में जश्न का माहौल, लगा बधाई देने वालों का तांता
जैसे ही 70वीं बीपीएससी का रिजल्ट (70th BPSC Result) जारी हुआ और दीपक के चयन की खबर बिसेनी खुर्द गांव पहुंची, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों के बीच जश्न का माहौल है। दीपक के घर पर उन्हें और उनके माता-पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि दीपक ने न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे नोखा प्रखंड का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है। यह सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनेगी।






No comments yet. Be the first to comment!