
08 मई 2026 को दीपक प्रकाश ने पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना में मंत्री पद का पदभार ग्रहण किया। मनोज कुमार, सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार ने माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार का पुष्प गुच्छ भेंट कर विभाग में स्वागत किया।
विभाग में दूसरी बार मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करते हुए सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार से विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निदेश दिए।
मंत्री ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना के तहत राज्य की ग्राम पंचायतों में अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाईट्स के रख-रखाव एवं योजना के क्रियान्वन से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए निदेशक, पंचायती राज विभाग,बिहार को निदेशित किया। साथ ही वित्त आयोग द्वारा सम्पोषित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति ले कर तेजी से धरातल को योजनाओं पर उतारने हेतु इस दिशा में महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेने के लिए सचिव, पंचायती राज विभाग,बिहार को निदेशित किया।
इस अवसर पर नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।
#BiharPanchayatiRajDept







No comments yet. Be the first to comment!