कुमारखण्ड:मारपीट की हुई घटना में पिता पुत्र घायल

By Gaurav Kabir

Published on: May 5, 2026

मारपीट की हुई घटना में पिता पुत्र घायल कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत स्थित वार्ड 6 में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर बड़ों के बीच हुई मारपीट की घटना में पिता

मारपीट की हुई घटना में पिता पुत्र घायल

कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत स्थित वार्ड 6 में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर बड़ों के बीच हुई मारपीट की घटना में पिता पुत्र घायल हो गए। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वार्ड 6 निवासी घायल मो सोहेल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पड़ोसी मो रजाबुल का पुत्र शहबाज, मो आमिर और छोटू तीनों उनकी बहन को जबरदस्ती मक्का के खेत में लेकर जा रहा था।

हल्ला किया तो उक्त सभी उनकी बहन को छोड़ कर वहां से फरार हो गया। घायल मो सोहेल ने बताया कि जब इसकी शिकायत करने वे मो रजाबुल के दरवाजे पर गए तो वह गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।मारपीट की घटना में मो सोहेल और उसके पिता मो याकूब घायल हो गया।

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।फोटो सीएचसी में इलाज करा रहे मारपीट में हुए घायल

Tags:

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.