लोजपा सांसद अरुण भारती शेखपुरा के कसार गांव पहुंच मृतक दो बालकों के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव में दो मासूमों की निर्मम हत्या के मामले में अभी तक जहां पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी, वहीं इस बीच जमुई सांसद अरुण भारती पीड़ित

शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव में दो मासूमों की निर्मम हत्या के मामले में अभी तक जहां पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी, वहीं इस बीच जमुई सांसद अरुण भारती पीड़ित परिजनों से मिलने कसार गांव पहुंचे. इस दौरान ,लोजपा सांसद दोनों मृतक बालक के परिजनों से मिलते हुए घटना के संबंध में सारी जानकारी ली।अपने बीच सांसद को देख पीड़ित परिजन फूट-फूट कर रोने लगे।

मौके पर सांसद ने शेखपुरा डीएम एवं एसपी को फोन कर हत्यारों तक जल्द पहुंचने एवं कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजनों एवं ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि दो मासूम की हत्या का यह मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा। किसी भी हाल में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे ।इस मामले में अगर उच्च स्तरीय जांच की जरूरत होती है तो राज्य की सीआईडी सहित अन्य जांच एजेंसियों को इसमें शामिल करने का प्रयास रहेगा।


कसार गांव पहुंचे सांसद अरुण भारती ने कहा कि पीड़ित परिजनों को हर हाल में न्याय अवश्य मिलेगा। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। अपराधियों तक पहुंचने को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह अनुसंधान में जुटा हुआ है।इसके साथ ही इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए भी प्रशासनिक महकमें को पूरी तरह सजकता बरतने को कहा गया है।

सांसद के साथ लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली, विजय पासवान राजकुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


गौरतलब है कि शेखपुरा के कसार गांव स्थित एक तालाब में विगत मंगलवार को दो दोस्तों का प्लास्टिक के बोरों में बंद शव बरामद किया गया था। अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से दोनों किशोरों के चेहरे पर तेजाब डालकर उन्हें बुरी तरह झुलसा दिया था। कपड़ों के आधार पर मृतकों की पहचान कसार गांव निवासी प्रमोद पासवान के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार तथा राजाराम राउत के 11 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार उर्फ प्रिंस के रूप में हुई थी।


इस घटना में अपराधियों तक अभी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।हालांकि इस दिशा में प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रयासरत है।इस संबंध में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि मामले में लगातार अनुसंधान जारी है।इस मामले में कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर लिया जाएगा।कसार गांव पहुंचे सांसद ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाला अपराधी सलाखों के पीछे होगा।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.