मधेपुरा:बिहारीगंज ऋषिदेव टोला में कई राऊंड फायरिंग,खोखा, बाइक छोड़ भागे अपराधी

मधेपुरा:बिहारीगंज ऋषिदेव टोला में कई राऊंड फायरिंग,खोखा, बाइक छोड़ भागे अपराधी

मधेपुरा:नगर पंचायत बिहारीगंज उस वक़्त अफरा तफरी मच गई ज़ब इलाके में अपराधियों फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

जानकारी के मुताबिक बिहारीगंज थाना क्षेत्र के ऋषिदेव टोला वार्ड संख्या 13 में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों फायरिंग शुरू कर दी।

दर्ज़नों बाइक पर सवार होकर पहुंचे आसमाजिक तत्वों ने गोलीबारी की।गोलिबारी की घटना के बाद पूरे मोहल्ले में भय का माहौल व्याप्त है।घटना की सुचना मिलने पर बिहारीगंज थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँची।मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच में जुट गई।

पीड़ित ऋषिदेव टोला निवासी अमित कुमार ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले शराब बेचने के आरोप में वह जेल गए थे।जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने शराब का धंधा पूरी तरह छोड़ दिया था।

अमित के अनुसार कुछ लोग लगातार उन पर दौबारा शराब बेचने का दबाव बना रहे थे।जब उन्होंने इस काम से मना किया तो रविवार को कई लोग बाइक से उनके घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे।

अमित कुमार ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे।भीड़ जुटता देख आरोपित वहां से भागने का प्रयास करने लगे।

इसी दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी।गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा और दो बाइक बरामद की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऋषिदेव टोला में शराब और नशे के कारोबार को लेकर पहले भी विवाद हो चूका है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब तस्कर इलाके के लोगों पर अवैध कारोबार करने का दबाव बना रहे थे और विरोध करने पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

इस मामले में बिहारीगंज थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रूपये को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।पीड़ित परिजन की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।