विधायक नरेंद्र नारायण यादव चौसा में सम्मान समारोह में शामिल,पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और मनोबल बढ़ाने का उद्देश्य

By Gaurav Kabir

Published on: May 5, 2026

विधायक नरेंद्र नारायण यादव चौसा में सम्मान समारोह में शामिल,पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और मनोबल बढ़ाने का उद्देश्य चौसा प्रखंड के सोहरा टोला में आलमनगर के विधायक और बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव एक सम्मान समारोह में शामिल हुए। यह समारोह जेडीयू कार्यकर्ता कैलाश पासवान द्वारा आयोजित किया गया था।इस आयोजन का मुख्य

विधायक नरेंद्र नारायण यादव चौसा में सम्मान समारोह में शामिल,पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और मनोबल बढ़ाने का उद्देश्य

चौसा प्रखंड के सोहरा टोला में आलमनगर के विधायक और बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव एक सम्मान समारोह में शामिल हुए।

यह समारोह जेडीयू कार्यकर्ता कैलाश पासवान द्वारा आयोजित किया गया था।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और विधायक के प्रति सम्मान व्यक्त करना था।कैलाश पासवान ने अपने निजी आवास सोहरा टोला में इस सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस अवसर पर कैलाश पासवान और चंदन कुमार पासवान ने विधायक नरेंद्र नारायण यादव को अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

कैलाश पासवान ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी अंग वस्त्र और फूल माला भेंट कर सम्मानित किया।अपने संबोधन में विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने कार्यकर्ताओं द्वारा दिखाए गए स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर विधायक के पुत्र आदित्य नारायण यादव, पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे, जेडीयू विधायक प्रतिनिधि अबूशालेह सिद्दीकी,मंटू पासवान, उत्तम राय,जागेश्वर मेहता,कलीम उद्दीन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.