पूर्णियां में GPDP पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। माननीय विधायक बायसी श्री गुलाम सरवर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया।कार्यशाला में 16वें वित्त आयोग के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा किया गया।
पंचायती राज विभाग,बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में दिनांक-10.06.2026 को जिला पंचायत संसाधन केन्द्र, पूर्णिया (सदभावना मंडप, पूर्णिया पूर्व प्रखंड के समीप) में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP)पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बायसी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री गुलाम सरवर जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विधायक महोदय द्वारा कहा गया कि GPDP से पंचायतों का जमीनी विकास होगा और योजनाओं में जनता की भागीदारी बढ़ेगी।कार्यशाला में माननीय जिला परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, सभी प्रमुख/उप प्रमुख, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यपालक सहायक के साथ-साथ जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लियें।
कार्यशाला के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा निर्देश दिया गया कि GPDP से संबंधित सभी सरकारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन जिले की सभी पंचायतों के लिए अनिवार्य होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण ढ़ग से योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य:– दीपक कुमार साह (नोडल पदाधिकारी, DPRC, पूर्णिया): इन्होंने GPDP की रूपरेखा, जन सहभागिता, संसाधन मैपिंग तथा 16 वें वित्त आयोग (16th FFC) के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 16 वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप पंचायतों को मिलने वाली राशि का बेहतर उपयोग GPDP के माध्यम से ही संभव है। श्री पप्पू कुमार शर्मा (BPM, DPRC, पूर्णिया):- इन्होंने GPDP में सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs) का समावेश, प्राथमिकता निर्धारण एवं ऑनलाइन पोर्टल पर योजना अपलोड करने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया।इस अवसर पर विभाग द्वारा तैयार “Booklet: Preparation of Panchayat Development Plan 2026-27” सभी प्रतिभागियों के बीच वितरित की गई।
इस बुकलेट में GPDP बनाने की चरणबद्ध प्रक्रिया,थीम आधारित योजना एवं 16 वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग संबंधी दिशा-निर्देश शामिल हैं।प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया और कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar







No comments yet. Be the first to comment!