धान लदे ट्रैक्टर एनएच 106 पर पलटा, ड्राइवर बाल-बाल बचा

धान लदे ट्रैक्टर एनएच 106 पर पलटा, ड्राइवर बाल-बाल बचा

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के बीएसएनल कार्यालय स्थित एनएच-106 पर गुरुवार के दोपहर धान की बोरी लदे एक ट्रैक्टर के पलट जाने से अफरातफरी मच गई. हालांकि इस हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर पर जरूरत से ज्यादा धान की बोरियां लदी हुई थीं।

ओवरलोडिंग के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर अचानक सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच 106 पर ओवरलोडिंग के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

लेकिन इसके बावजूद इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. लोगों ने प्रशासन से नियमित जांच अभियान चलाने और ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने ट्रैक्टर को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ओवरलोडिंग पर लगाम नहीं लगी तो भविष्य में बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता.

SAMSUNG DVC PICTURES