पटना हवाई अड्डा रणवे का होगा विस्तार,पूर्वी भारत में बिहार को क्षेत्रीय ऐविएशन हब के रूप में विकसित

By Gaurav Kabir

Published on: 9 घंटे पहले

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में नागर विमानन विभाग, भारत सरकार तथा सिविल विमानन विभाग, बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न बिन्दुओं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में नागर विमानन विभाग, भारत सरकार तथा सिविल विमानन विभाग, बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार पटना हवाई अड्डा के रनवे के विस्तार को लेकर तेजी से काम करे, राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यहां रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य अगले 5 वर्ष में एयर कनेक्टिविटी को 10 गुणा बढ़ाना है। राज्य सरकार सभी जिलों में एयर कनेक्टिविटी को विकसित करने के लिये रोडमैप तैयार कर रही है। पूर्वी भारत में बिहार को क्षेत्रीय ऐविएशन हब के रूप में विकसित करने के लिये काम करना है।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.