PL 2026:RR vs GT के बीच कड़ा मुकाबला,रविन्द्र जडेजा ने झटका विकेट

आईपीएल(IPL) 2026 :आईपीएल के मुकाबला में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटन्स ने 16.2 ओवर में 185/3 रन बना लिए हैं।
शुभमन गिल ने अपनी फिफ्टी से शानदार प्रदर्शन किया।जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।जानकारी के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

राजस्थान के नियमित कप्तान रियान पराग जो हैम्ट्रिंग चोट के चलते बाहर है। टॉस के दौरान जायसवाल ने बताया कि उनकी टीम में दो बदलाव हैं।हेटमायर और यशराज पूंजा की वापसी हुई है। जबकि शुभमन ने बताया कि उनकी टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा आए हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस फिलहाल पहले बल्लेबाजी कर रही है।
ताज़ा स्कोर के अनुसार, उन्होंने 16.2 ओवर में 185/3 रन बना लिए हैं।वॉशिंगटन सुंदर (17 रन) और जेसन होल्डर बल्लेबाजी कर रहे हैं।साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में RR: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (wk), रियान पराग (c), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।
GT: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (c), जोस बटलर (wk), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कागिसो रबाडा व अन्य शामिल है।
दोनों टीमें 10 मैचों में 12 अंकों के साथ बराबरी पर हैं। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए यह मैच दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।