आंधी व पानी से फसलों को हुआ नुकसान,विधुत व्यवस्था चरमराई

By Gaurav Kabir

Published on: May 9, 2026

आंधी व पानी से फसलों को हुआ नुकसान, विधुत व्यवस्था चरमराई मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अचानक आई आंधी और पानी के कारण लोगों को भाड़ी क्षति पहुंची है। वहीं तार और पोल

आंधी व पानी से फसलों को हुआ नुकसान, विधुत व्यवस्था चरमराई

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अचानक आई आंधी और पानी के कारण लोगों को भाड़ी क्षति पहुंची है। वहीं तार और पोल के टूटने से विधुत विभाग को  करीब 70 हजार रुपए की क्षति हुई है। इस कारण आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में विधुत आपूर्ति प्रभावित हुए। इस प्रखंड में 11 हजार वोल्ट के दो और एलटी एक पोल टूट कर क्षतिग्रस्त हुआ। इसके अलावा तार टूटे।छिटपुट पूरे अनुमंडल क्षेत्र में विधुत विभाग को नुकसान पहुंचा है।

बिजली विभाग के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि करीब 70 हजार रूपया का नुकसान पहुंचा है। आंधी और बारिश के कारण लगातार विभाग को क्षति पहुंच रही है। इससे विधुत आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। विधुत आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान हो रहे हैं।  आंधी के कारण कई जगहों पर सड़क पर पेड़ गिर गए।

उदाकिशुनगंज के चौसा – फुलौत चौक के बीच पीएनबी बैंक के सामने एक पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। बाद में वन विभाग की टीम ने सड़क पर से पेड़ हटाया। मुख्य बाजार जाने वाली सड़क के एक शू सेंटर के पास पेड़ का विशालकाय टहनी टूट कर गिरने से परेशानी हुई।

उदाकिशुनगंज – चौसा मार्ग के स्टेट हाईवे 58 पर सड़क किनारे कई पेड़ जमीन पर गिर पड़े। कुछ पेड़ सड़क पर गिरे। बाद में प्रशासन ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया।  वही लोगों के टीन के छप्पर उड़ गए। बड़े पैमाने पर आम का फल टूट कर गिर गया।

इससे किसान और व्यवपारी को नुकसान पहुंचा है। मक्का की फसल को क्षति पहुंची है। कई किसानों ने बताया कि फसल तैयारी के लिए कटाई कर खेत में रखें थे। खेतों में पानी लगने से फसल बर्वाद हुई।किसानों ने बताया कि फसल तैयारी के लिए मक्का जमा कर रखे थे।

कुछ किसानों ने बताया कि दाना तैयारी हो गई थी। यधपि वर्षा के कारण तैयार फसल को नुकसान हुआ। कुछ किसानों ने बताया कि खेत में पानी जमा होने से परेशानी हुई। मौसम फसल तैयार नहीं होने दे रहे हैं।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.