आंधी-तूफान ने मक्का की फसल को पहुंचाया व्यापक नुकसान, किसान परेशान

By Gaurav Kabir

Published on: May 5, 2026

आंधी-तूफान ने मक्का की फसल को पहुंचाया व्यापक नुकसान, किसान परेशान प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम और रात में तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेत में लगी मक्का की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। बेमौसम आंधी, बारिश और ओले ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

आंधी-तूफान ने मक्का की फसल को पहुंचाया व्यापक नुकसान, किसान परेशान

प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की शाम और रात में तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेत में लगी मक्का की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचाया है।

बेमौसम आंधी, बारिश और ओले ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। आंधी और बारिश के कारण कई कच्चे घरों और झोपड़ियों के छत उजड़ गए। आंधी के कारण प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। डहरिया फीडर सहित प्रखंड क्षेत्र के कई फीडरों में 22 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।

गुरुवार की सुबह फसल का जायजा लेने खेत पहुंचे किसान फसल को धराशाई देख माथा पीट रहे थे। फसल की बर्बादी से किसान चिंतित हैं और अब फसल क्षति का मुआवजा पाने के लिए सरकार से उम्मीद लगाए हुए हैं। किसानों ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में खासकर मक्का की फसलें व्यापक रूप से बर्बाद हुई हैं। बताया कि खेत में पानी लग जाने से मूंग और पाट की फसलें भी नुकसान की कगार पर हैं।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.