शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने पर जोर

By Gaurav Kabir

Published on: May 10, 2026

शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने पर जोर मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी 143 विद्यालय में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य

शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने पर जोर

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी 143 विद्यालय में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की।गोष्ठी को लेकर उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी विद्यालयों में अभिभावकों की भीड़ देखा गया और शिक्षकों के द्वारा हमारा बच्चा हमारे जिम्मेदारी के तहत शिक्षक अभिभावक गुरु गोष्ठी में शिक्षकों के द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा की गई गई।

अभिभावकों ने बताया कि यह कार्यक्रम बेहद ही महत्वपूर्ण है।इससे शिक्षा व्यवस्था में अमूमन सुधार होगा। शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल होने से शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगा। इस दौरान शिक्षकों ने लोगों को सरकार की व्यवस्था से अवगत कराया।

बताया कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। इससे छात्रों की कक्षाएं प्रभावित नहीं होगी। शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। शिक्षा के साथ साथ बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी लक्ष्य है।

शिक्षकों ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को सुबह में नाश्ता करा कर ही स्कूल भेजें। ताकि बच्चों का स्वस्थ होने से पढ़ाई भी सही ढंग से होगा।

भूखें रहने से बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। इस गोष्ठी में सभी शिक्षक और पोषक क्षेत्र के अभिभावक मौजूद थे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.