श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने पशु पालन एवं डेयरी कार्यालय श्योपुर में आयोजित मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भैस प्रदाय कार्यक्रम के दौरान कहा कि हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करते हुए दुधारू पशुओं का रख-रखाव बेहतर तरीके से करें और दुग्ध उत्पादन को बढायें, जिससे पशुपालको की आर्थिक स्थिति में भी उत्तरोत्तर सुधार होगा।
इस दौरान तीन पशुपालको को 6 भैसे प्रदाय की गई। कार्यक्रम के दौरान उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाषबाबू दौहरे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने पशुपालको से चर्चा करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने हितग्राहियों से प्राप्त पशुओं का समुचित रखरखाव करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा दुग्ध उत्पादन को व्यवसायिक रूप से अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना अंतर्गत चयनित पशुपालक श्री श्री राधेश्याम गंगोदिया ग्राम ढोटी, श्री लोकेंद्र जाट ग्राम ददूनी, श्री हनुमान यादव किलोरच को 6 दुधारू भैसे प्रदाय की गई। उक्त योजना के तहत हितग्राहियों को दो भैसे दिये जाने के प्रावधान है।
उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. सुभाष बाबू दोहरे ने बताया कि मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना में पशुपालकों, कृषकों एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से उन्नत नस्ल की भैस प्रदाय की जाती है।
योजना का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तथा पशुपालकों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना है।जिला पशु औषधालय का निरीक्षणकलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा इस दौरान जिला पशु चिकित्सालय एवं उपसंचालक कार्यालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग का निरीक्षण भी किया गया।
इस दौरान उन्होंने पशु चिकित्सालय में उपलब्ध उपचार सुविधाओं, औषधि भंडारण व्यवस्था, पशुओं के उपचार रजिस्टर, टीकाकरण अभिलेख एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा चिकित्सालय में आए पशुपालकों से चर्चा कर उन्हें प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur







No comments yet. Be the first to comment!