उदाकिशुनगंज नगर परिषद की बाजार की सड़क पर हर रोज लगती हैं जाम

By Gaurav Kabir

Published on: May 22, 2026

नितीश शर्मा, न्यूज़96इंडिया मधेपुरा:उदाकिशुनगंज नगर परिषद मुख्यालय के मुख्य बाजार की सड़क पर हर रोज जाम लगता है। जाम की वजह सड़क पर गाड़ी और दुकान लगाया जाना बताया जा रहा है ।इस वजह से

नितीश शर्मा, न्यूज़96इंडिया
मधेपुरा:उदाकिशुनगंज नगर परिषद मुख्यालय के मुख्य बाजार की सड़क पर हर रोज जाम लगता है। जाम की वजह सड़क पर गाड़ी और दुकान लगाया जाना बताया जा रहा है ।इस वजह से आमजनों को परेशानी हो रही है। यधपि जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था नहीं की जाती है।वहीं जाम को लेकर पुलिस भी बेपरवाह बना रहता है। घंटों जाम की समस्या अब आम होती जा रही है।

मुख्यालय के बैंक चौक, गुदरी चौक के एक होटल के सामने, दुर्गा स्थान के समीप सड़क पर ही वाहन खड़े कर लोग बैंक का काम करते हैं। वहीं जगह जगह मुख्य बाजार की सड़क पर गाड़ी खड़े कर लोग खरीददारी किया करते हैं। गुदरी चौक के पास आम्रपाली होटल में नाश्ता, मिठाई खाने के लिए सड़क पर दो पहिया वाहनों की कतार लगता है।

दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे की दो से तीन फीट सड़क अतिक्रमण कर दुकान लगाने से भी जाम लगता है । हटिया बाजार के पास सड़क पर ठेला और बाइक लगाने से जाम की समस्या बनती है। जाम से प्रशासन अनजान भी नहीं है। पुलिस प्रशासन को भी जाम झेलना पड़ता है। बावजूद कि क्षनिक हवाई धोंस देकर अधिकारी निकल पड़ते हैं। शुक्रवार को शहर में  वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को घंटों जाम में परेशान होना पड़ा । यधपि दूर दूर तक जाम  हटाने के लिए प्रशासन नजर नहीं आया। घंटो बाद धीरे धीरे खुद ब खुद  जाम हटा।  उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जाम की समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की।

बताया जाता कि कुछ माह पहले ही प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाया था। फिर प्रशासन के ढंडे पड़ जाने के बाद दुकानदारों ने सड़क की जमीन को अतिक्रमण कर लिया है। जिससे परेशानी हो रही है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.