मुजफ्फरपुर में कुकिंग कोल वितरण हेतु थोक विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया जारी, डीएम ने पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से नियमानुकूल कार्रवाई के दिए निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: May 8, 2026

मुजफ्फरपुर में कुकिंग कोल वितरण हेतु थोक विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया जारी, डीएम ने पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से नियमानुकूल कार्रवाई के दिए निर्देश मुजफ्फरपुर जिले में आम उपभोक्ताओं को जन वितरण प्रणाली के माध्यम

मुजफ्फरपुर में कुकिंग कोल वितरण हेतु थोक विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया जारी, डीएम ने पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से नियमानुकूल कार्रवाई के दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर जिले में आम उपभोक्ताओं को जन वितरण प्रणाली के माध्यम से कुकिंग कोल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSMCL) द्वारा जारी आम सूचना के तहत जिला स्तर पर थोक विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इस संबंध में जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और नियमसंगत तरीके से सुनिश्चित की जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना आम उपभोक्ताओं को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, खासकर वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए।

उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वाणिज्य कर विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इच्छुक आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

BSMCL द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिहार सरकार ने वर्ष 2025-2030 के लिए कोयले की ओरआपूर्ति हेतु बिहार स्टेट माइनिंग निगम को नामित एजेंसी बनाया है।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश के आलोक में इसे “कैनालाइजिंग एजेंट” की भूमिका दी गई है, जिसके माध्यम से जिलेवार थोक विक्रेताओं का चयन कर आम उपभोक्ताओं तक कोयला पहुंचाया जाएगा।

प्रत्येक चयनित थोक विक्रेता को अधिकतम 10,000 मीट्रिक टन कोयले का वार्षिक आवंटन किया जा सकता है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में चयनित थोक विक्रेताओं के माध्यम से जन वितरण प्रणाली के डीलरों को कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आम लोगों को रियायती दर पर कुकिंग कोल उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को राहत मिलेगी।

आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में बताया गया है कि इच्छुक आवेदकों को अपने PAN, GST, वित्तीय वर्ष 2024-25 का आयकर रिटर्न तथा न्यूनतम 20 लाख रुपये के टर्नओवर से संबंधित प्रमाण पत्र सहित बैंकर्स सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और प्रपत्र BSMCL की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आवेदक

https://auction.coaljunction.com⁠

https://auction.coaljunction.com⁠

पोर्टल के माध्यम से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए अधिकृत डीलरों के माध्यम से ही कोयला प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

यह पहल न केवल ऊर्जा आपूर्ति को सुदृढ़ करेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी तथा जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.