उदाकिशुनगंज नगर परिषद के मूरलीटोला में सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी

By Gaurav Kabir

Published on: May 5, 2026

उदाकिशुनगंज नगर परिषद के मूरलीटोला में सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी :उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 मूरलीटोला सड़क पर जल जमाव की समस्या से लोग ख़ासे परेशान हैं। मुहल्ले के लोगों

उदाकिशुनगंज नगर परिषद के मूरलीटोला में सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी

:उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 मूरलीटोला सड़क पर जल जमाव की समस्या से लोग ख़ासे परेशान हैं। मुहल्ले के लोगों को पांव पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। खासकर महिलाओं को चलने में फजीहत होती है। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि वैसे तो चार दिनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। यधपि सालों भर परेशानी बना रहता है।

खासकर बरसात के मौसम में स्थित और भी ख़राब हो जाया करता है। मुहल्ले में जल निकासी के लिए नाला नहीं है। नप द्वारा जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए ठोस नीति नहीं अपनाया गया। इस कारण मुहल्ले के लोगों में आक्रोश है। लोग जनप्रतिनिधि और अधिकारी को कोस रहे हैं। लोगों ने बताया कि मुहल्ले की समस्या पर अधिकारी और जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है।

जबकि चुनाव के वक्त बड़े बड़े वायदे किए जाते हैं। लोगों ने जल जमाव की समस्या दूर करने की मांग की है।मुहल्ले के समाजसेवी गौरव कबीर,आर्मी फिजिकल के संस्थापक रवि रॉय, अभिषेक ठाकुर, विष्णु कुमार, सौरव कुमार ने कहा कि लोग जल जमाव की समस्या से परेशान रहा करते हैं लेकिन समस्या दूर करने के प्रति अधिकारी और जनप्रतिनिधि उदासीन बने हुए हैं l

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.