नशा मुक्ति की राह पर एक साल: मां किरण केंद्र की पहली वर्षगांठ पर जश्न

By Gaurav Kabir

Published on: May 4, 2026

नशा मुक्ति की राह पर एक साल: मां किरण केंद्र की पहली वर्षगांठ पर जश्न उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड संख्या 4 में संचालित मां किरण नशा मुक्ति केंद्र की पहली वर्षगांठ शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टीपू मिश्रा, केंद्र के संचालक रजनीकांत ठाकुर समेत कई गणमान्य

नशा मुक्ति की राह पर एक साल: मां किरण केंद्र की पहली वर्षगांठ पर जश्न


उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड संख्या 4 में संचालित मां किरण नशा मुक्ति केंद्र की पहली वर्षगांठ शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टीपू मिश्रा, केंद्र के संचालक रजनीकांत ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने केंद्र के एक वर्ष पूरे होने पर खुशी जताई और इसके सफल संचालन की सराहना की।


इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टीपू मिश्रा ने कहा कि
“नशा समाज के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। मां किरण नशा मुक्ति केंद्र ने एक वर्ष में कई लोगों को नई जिंदगी देने का काम किया है। ऐसे प्रयास समाज के लिए बेहद जरूरी हैं और हम आगे भी इस तरह की पहल को हर संभव सहयोग देंगे।


वहीं केंद्र के संचालक रजनीकांत ठाकुर ने कहा कि
“हमारा उद्देश्य नशे की लत से जूझ रहे लोगों को सही मार्ग दिखाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। एक साल में हमें कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं, जो आगे और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान केंद्र से लाभान्वित हुए लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए और नशा छोड़कर नई जिंदगी शुरू करने की बात कही।


अंत में सभी अतिथियों ने केंद्र के उज्जवल भविष्य की कामना की और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। मौके पर मुख पार्षद प्रतिनिधि टीपू मिश्रा, ग्लोबल ट्रस्ट के संचालक डॉक्टर पी आलम, विनोद विनीत, प्रिंस कुमार मिट्ठू, गंगेश झा, रणधीर कुमार, विकास कुमार, गौरव कुमार, गौरव कबीर, मिथुन पासवान, वरदान विकास कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.