
भागलपुर,11 मई 2026: विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर जाने के कारण भागलपुर-नवगछिया सड़क संपर्क बाधित हो गया है। आमजनों के आवागमन को सुगम एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से गंगा नदी में नाव एवं क्रूज सेवा का परिचालन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जलयान के माध्यम से फेरी सेवा एवं कार्गो सेवा प्रारंभ करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक में फेरी सेवा एवं कार्गो सेवा के संचालन हेतु दर निर्धारण करने का निर्णय लिया गया,ताकि यात्रियों एवं आवश्यक वस्तुओं के परिवहन की व्यवस्था व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव, माननीय अध्यक्ष जिला परिषद श्री विपिन कुमार मंडल, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री कुंदन कुमार तथा अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण आंचल, भागलपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka







No comments yet. Be the first to comment!