मधेपुरा:जन शिकायत सुनावाई को लेकर लगेगा सहयोग शिविर

By Gaurav Kabir

Published on: 2 घंटे पहले

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय उदाकिशुनगंज द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित करने का आदेश जारी किया गया है।शिविर 19 मई को आयोजित किया जायेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी उदाकिशुनगंज द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहला शिविर ग्राम पंचायत शाहजादपुर

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय उदाकिशुनगंज द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित करने का आदेश जारी किया गया है।शिविर 19 मई को आयोजित किया जायेगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी उदाकिशुनगंज द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहला शिविर ग्राम पंचायत शाहजादपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरा शिविर ग्राम पंचायत गोपालपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में लगाया जाएगा।

शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर आमजनों की शिकायतें सुनेंगे तथा उनका ऑन द स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित करेंगे. साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।

आदेश में कहा गया है कि शिविर में प्राप्त आवेदन एवं शिकायतों का पंजी में संधारण किया जाएगा तथा संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे. शिविर में राजस्व, शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली,कृषि, सहकारिता, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, बाल विकास परियोजना, आपूर्ति, जल संसाधन, पथ निर्माण, जीविका, पशुपालन एवं श्रम विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

जिला पदाधिकारी की ओर से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि को शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित फ्लेक्स, बैनर एवं सूचना सामग्री भी उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके।

वही प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करना है।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.