पूर्णिया में एथलेटिक्स एकलव्य खेल सेंटर का कार्य प्रारम्भ-पप्पू यादव

By Gaurav Kabir

Published on: May 13, 2026

पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार के मंत्री को पूर्णियाँ एथलेटिक्स एकलव्य खेल सेंटर खोलने की मांग की थी। मांग पश्चात अब कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। संसद पप्पू यादव ने कहा की

पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार के मंत्री को पूर्णियाँ एथलेटिक्स एकलव्य खेल सेंटर खोलने की मांग की थी। मांग पश्चात अब कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। संसद पप्पू यादव ने कहा की इंदिरा गांधी स्टेडियम,पूर्णिया में एथलेटिक्स एकलव्य खेल सेंटर के लिए हमने जो पत्र बिहार सरकार के मंत्री को लिखा था, उस पर अब कार्य शुरू हो रहा है। इसकी घोषणा भी बीते दिनों हो चुकी है।

इसी क्रम में आज इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचकर एकलव्य खेल सेंटर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध खेल सुविधाओं, संसाधनों एवं खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को लेकर एकलव्य खेल सेंटर के अध्यक्ष, कोच एवं अन्य साथियों से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण और भविष्य को ध्यान में रखते हुए शेष आवश्यक व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

हमारी प्राथमिकता है कि पूर्णिया एवं सीमांचल के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध हो, ताकि यहां के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य और देश स्तर पर अपनी बनाकर पूर्णिया का नाम रोशन कर सकें।खेल युवाओं के भविष्य और आत्मविश्वास को नई दिशा देता है, इसलिए खेल संरचनाओं का विकास समय की आवश्यकता है।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.