मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी विद्यालयों में बुधवार को भारतीय भाषा समर कैंप उत्सव की शुरूआत हुई।इस कार्यक्रम को लेकर विद्यालयों में बच्चों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कैंप के माध्यम से बच्चों को भाषा, रचनात्मक गतिविधियों एवं प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी ने बताया कि भारतीय भाषा समर कैंप उत्सव के सफल संचालन के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग टेक्निकल टीम को पंचायतवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं। कहा कि बच्चे इस कार्यक्रम में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज के शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है।सभी शिक्षक पूरी लगन के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में जुटे हैं। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग टेक्निकल टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि उदाकिशुनगंज के शिक्षक शिक्षा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।
अनुमंडल पार्षद अमृता कुमारी ने बच्चों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। वहीं वंदना कुमारी ने कहा कि शिक्षा समाज की जननी है और इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक होते हैं। मंजर आलम ने बताया कि भारतीय भाषा समर कैंप को सफल बनाने में सभी शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
कार्यक्रम में शैलेश कुमार चौरसिया, अमृता कुमारी, वंदना कुमारी, मंजर आलम, सुनील कुमार चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, संजय कुमार, पुतुल, राजेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, कंचनमाला, शोएब, मोनिका कुमारी, टीकू कुमारी, मजहर आलम, आफताब आलम, कुमार किशोर केसरी, रीता कुमारी, चंद्रभूषण पासवान, पूनम कुमारी, अविनाश कुमार, विजय पासवान, अनिकेत रंजन, अरविंद यादव, गुंजन प्रसून सिंह, गुलफंसा बानो, ओबैदुल्लाह खालिद,मो सौफुल्लाह, ओम प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।






अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!